फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग की ओर बर्फ हटाते राहला फॉल पहुंचा बीआरओ

रोहतांग की ओर बर्फ हटाते राहला फॉल पहुंचा बीआरओ

Thu, 28 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग की ओर बर्फ हटाते राहला फॉल पहुंचा बीआरओ
रोहतांग की ओर बर्फ हटाते राहला फॉल पहुंचा बीआरओ
विज्ञापन

घाटी के कई इलाकों में फोन सुविधा अभी भी ठप
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर चलाए गए बर्फ हटाओ अभियान के तहत बीआरओ 70 आरसीसी के जवान स्तींगरी से आगे बढ़ते हुए वीरवार को जिस्पा के करीब पहुंच गए हैं। रोहतांग फतह मिशन के तहत बीआरओ की मनाली की टीम ने गुलाबा से आगे बढ़ते हुए राहला फॉल तक पहुंच चुकी है। तीन दिन से हिमालय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से आम जनता के साथ सड़क बहाली में जुटे बीआरओ और लोक निर्माण विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

चंद्रा और तोद घाटी में दो महीने से अधिक समय से मोबाइल शोपीस बने हुए हैं। दूरभाष सेवा ठप होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। तोद घाटी के दारचा पंचायत के दो गांव योचे और रारिक छीका में फोन के साथ विद्युत आपूर्ति भी ठप है। यहां रह रहे लोगों के साथ संपर्क नहीं होने से कुल्लू-मनाली में रह रहे रिश्तेदार परेशान हैं। बीआरओ के 38 सीमा सड़क संगठन बल के कमांडर उमाशंकर ने कहा कि उदयपुर से मुख्यालय केलांग तक सड़क यातायात के लिए जुड़ चुकी है। इसके बाद अब उनकी प्राथमिकता सिस्सू से कोकसर तक रहेगी। कोकसर से रोहतांग फतह मिशन का सफर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed