फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनाव में भारी पड़ेगी सैंज-तलियहरा सड़क की अनदेखी

चुनाव में भारी पड़ेगी सैंज-तलियहरा सड़क की अनदेखी

Sat, 16 Mar 2019 08:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में भारी पड़ेगी सैंज-तलियहरा सड़क की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की छह पंचायतों की करीब दस हजार आबादी को जोड़ने वाली सैंज-तलिहारा सड़क की बदहाली लोकसभा चुनाव में भारी पड़ सकती है। सड़क की हालत नहीं सुधरने से लोग चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। सड़क की हालत सुधारने को लेकर घाटी की जनता कई बार धरने प्रदर्शन कर चुकी है। 25 किमी लंबी इस सड़क को पक्का किए जाने की आवाज सैंज घाटी में समय-समय पर उठती रही है। लोकसभा चुनाव में सड़क का यह मुद्दा गरमाएगा। सैंज घाटी में बीते करीब 12 वर्षों से विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य हुआ है। इन परियोजनाओं के लिए लारजी से न्यूली तक की सड़क को चौड़ा किया गया। लारजी से सैंज तक की सड़क को जनता के लंबे संघर्ष के बाद पक्का किया गया। लेकिन इसके बाद इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे इसकी हालत खराब हो गई। आलम यह है कि सड़क पर सफर करना मुश्किल हो गया है। अब सड़क कच्ची ही नजर आती है।


कच्ची सड़क से उड़ने वाली धूल, मिट्टी से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा और फसलें नष्ट हो रही हैं। परियोजनाओं ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोनिवि को राशि जारी की है। जनता का आरोप है कि इस धन का सही उपयोग न होने से सड़क की हालत सुधर नहीं पाई। लोस चुनावों में सैंज-न्यूली सड़क को पक्का किए जाने के मुद्दे को लेकर जनता तलख है। देहुरीधार पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, सुचैहण पंचायत के प्रधान रेवती राम, शांघड की प्रधान सवित्रा देवी, शैंशर के प्रधान नरेश कुमार, गाडापारली के प्रधान भाग चंद, देहुरीधार के उप प्रधान भगत राम, सुचैहण के उप प्रधान रोशन लाल, शैशर के उप प्रधान तुलसी राम, गाडापारली के गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान घुंघरमल, नारायण कटोच शैंशर की पंचायत समिति सदस्य जैबंती देवी और सुचैहण वार्ड के पंचायत समिति सदस्य राम दास ने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए घाटी के जनप्रतिनिधि कई बार आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन परियोजना इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है। सैंज वैली ट्रक टिप्पर यूनियन के सचिव प्रीतम सिंह, टैक्सी यूनियन के प्रधान दलीप विष्ट और इंटक नेता रामकृष्ण चौहान ने कहा कि सड़क की बदहाली सैंज घाटी की जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष प्रभा पालसरा ने कहा कि सैंज घाटी की जनता दस वर्षों से धूल फांक रही है। उन्होंने कहा कि सड़क को पक्का करने में सरकार थोड़ी दिलचस्पी दिखाती तो सैंज के लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। राम देव, प्रकाश चंद, हुकम राम, सुशिल कुमार, प्रेम सिंह, संजय कुमार और मोती राम ने कहा कि इस बार उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा, जो इस सड़क को पक्का करने का आश्वासन देगा।
विज्ञापन


सैंज से न्यूली तक की सड़क को पक्का करने के लिए एचपीपीसीएल से बजट मंजूर करवाया जा चुका है। पहली किस्त जारी हो चुकी है। जल्द ही सड़क चकाचक हो जाएगी।
-सुरेंद्र शौरी, स्थानीय विधायक

स्थानीय विधायक और सरकार का सड़क को पक्का करने और सैंज घाटी की जनता की समस्याओं से कई सरोकार नहीं है। वादा करने के बाद भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
-आदित्य विक्रम सिंह, कांग्रेस नेता, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed