{"_id":"5c8cf730bdec22143a67e2e3","slug":"11552742192-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिन तक खुले रहेंगे परियोजना के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिन तक खुले रहेंगे परियोजना के गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सैंज जल विद्युत परियोजना 18 मार्च से लगभग 45 दिनों के लिए मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी। इस दौरान निहारनी बांध के गेट उठा दिए जाएंगे। जलप्रवाह को नियंत्रण मुक्त रखा जाएगा। इस बीच जो भी पानी आएगा, वह भी सीधा नदी में जाता रहेगा।
सैंज नदी में जल प्रवाह घटता-बढ़ता रहेगा। ऐसे में परियोजना प्रबंधन ने एक अपील जारी कर लोगों से नदी की तरफ न जाने की अपील की है, जिससे किसी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। गौर रहे कि डैम की ओर से पानी छोड़ने के बाद कई हादसे भी हो चुके हैं। एहतियात के तौर पर परियोजना प्रबंधन किसी प्रकार को जोखिम उठाना नहीं चाहता। सैंज जल विद्युत परियोजना के पीए मैनेजर अनूप गौतम ने कहा कि निहारनी से लेकर सिउंड तक नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वह नदी की ओर न जाएं। इसके साथ अपने पशुओं को भी नदी की ओर न जाने दिया जाए। सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।