{"_id":"5c41dbdebdec22733e07b25e","slug":"11547819998-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलंगनाला के ढलान पर स्की का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलंगनाला के ढलान पर स्की का रोमांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
मनाली (कुल्लू)। विश्व विख्यात स्की ढलान सोलंगनाला में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली के सौजन्य से इन दिनों बेसिक और एडवांस स्की कोर्स शुरू हो गए हैं। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के स्की प्रशिक्षक शून्य से नीचे तापमान में भी देश और प्रदेश के युवाओं को स्की कोर्स के साथ अनुशासनात्मक के गुर भी सिखा रहे हैं।
संस्थान के अतिरिक्त निदेशक अश्वनी कुमार ने बताया कि सोलंगनाला के स्की ढलान में भारी बर्फबारी के चलते संस्थान इस वर्ष स्की के विभिन्न कोर्स करवाने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से 10 वर्ष से ऊपर के 62 प्रशिक्षुओं को बेसिक स्की के गुर सिखाए जा रहे हैं, जो कि 24 जनवरी तक चलेगा। एडवांस कोर्स में 32 प्रशिक्षु स्की की उच्च तकनीक सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017- 2018 में बर्फ की कमी के चलते प्रस्तावित सभी कोर्स स्थगित करने पड़े थे। इस साल सभी कोर्स तय कार्यक्रम में करवाए जा रहे हैं। अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि 27 जनवरी, 11 फरवरी और 14 मार्च से बेसिक और एडवांस स्की कोर्स करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फरवरी माह में 14 दिन के इंटरमीडिएट कोर्स भी सोलंग के ढलान पर करवाए जा रहे हैं। विंटर कार्निवाल के दौरान स्की प्रतियोगिता का आयोजन दो जनवरी को होना था। लेकिन बर्फबारी नहीं होने से यह नहीं हो पाई। अब यह प्रतियोगिता 2 से 6 फरवरी को करवाई जाएगी।