{"_id":"5b854f5842c792463c050b59","slug":"11535463256-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस में हेरोइन के साथ दबोचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस में हेरोइन के साथ दबोचा युवक
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके के दौरान दिल्ली से आ रही वोल्वो बस में दस ग्राम हेरोइन के साथ युवक को दबोचा। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि उसने हेरोइन को दिल्ली स्थित मजून किला से एक विदेशी से खरीदा और उसे मनाली लेकर आ रहा था।
हेरोइन तस्करी में युवक पहले से ही संलिप्त था और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि हेरोइन के साथ दबोचा गया युवक मनाली गाइड का काम करता है। पुलिस विदेशी तक पहुंचने के लिए एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को भुंतर पुलिस ने सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा कर आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां उसे कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएआई जसपाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।