फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीसरे दिन ब्राण-डोभा सड़क बहाल

तीसरे दिन ब्राण-डोभा सड़क बहाल

Fri, 20 Jul 2018 07:29 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन ब्राण-डोभा सड़क बहाल
सड़क खोलते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। मनाली के ब्राण गांव में बादल फटने की घटना के तीसरे दिन खूब धूप खिली रही। इससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग ब्राण-डोभा संपर्क मार्ग को बहाल करने में कामयाब रहा। लेकिन जब तक दलदल पूरी तरह से नहीं सूखता तब तक इस पर सफर जोखिम भरा ही रहेगा।

दिनभर दलदल के बीच पत्थर डालकर सड़क को बहाल करने के लिए प्रयास जारी रहा। बादल फटने के कारण टूट-फूट चुके आइपीएच विभाग के पाइपों के स्थान पर प्लास्टिक की पाइपों से पेयजल उपलब्ध करवाया गया। हालांकि लोग नाशपाती को सब्जी मंडी तक पहुंचाने के लिए नेपाली मजदूरों का सहारा ले रहे। स्थानीय पंचायत प्रधान चंदू राम ने बताया कि ब्राण-डोभा मार्ग का बहाल कर दिया गया है। सुबह एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने घटनास्थल का दौरा किया है। स्थानीय निवासी प्रकाश, सिंघू, हीरा लाल भारद्वाज, पन्ना लाल भारद्वाज, राकेश, चमन और प्रेम नेे बताया कि सड़क बहाल हो गई हो। लेकिन नाले के पास चढ़ाई होने से वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। उधर, एसडीएम रमन घरसंगी का कहना है कि ब्राण का दौरा किया है। हालात सामान्य हो रहे हैं। लोनिवि के एसडीओ पवन राणा ने बताया कि सड़क बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed