फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कसोल फेस्टीवल में रमेश ठाकुर तथा लकी संधु मचाएंगे धमाल

कसोल फेस्टीवल में रमेश ठाकुर तथा लकी संधु मचाएंगे धमाल

Wed, 13 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कसोल फेस्टीवल में रमेश ठाकुर तथा लकी संधु मचाएंगे धमाल
कसोल फेस्टिवल में रमेश ठाकुर
विज्ञापन

तथा लकी संधु मचाएंगे धमाल
15 जून को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे शुभारंभ
महिला व पुरूष वर्ग की बाक्सिंग व वॉलीबाल खेलें भी होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
मणिकर्ण (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण के प्रमुख सैरगाह कसोल में समर फेस्टिवल के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों के साथ चल रही हैं। 15 से 17 जून तक मनाए जाने वाले समर फेस्टिवल में घाटी के लोगों और सैलानियों के मनोरंजन के लिए कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जा रहा है।

मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन की ओर से आयोजित फेस्टिवल का शुभारंभ सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। वहीं समापन में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शामिल होंगे। 16 जून को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि इस दौरान महिला और पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय बाक्सिंग तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में 15 जून को देव ठाकुर और थरी लाल, 16 जून को सुनीता भारद्वाज और उत्तम चंद कमांडो 17 जून की आखिरी संध्या में रमेश ठाकुर तथा लकी संधु एंड ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल में महिला वर्ग की नाटी के साथ एकल गान व समूह गान को भी आयोजन होगा। इसके सभी तैयारियों को किया जा रहा है। आयोजन स्थल को नया रंग रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed