{"_id":"5b1ffbb04f1c1bf46e8b76ba","slug":"11528822704-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के आसपास के इलाकों में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के आसपास के इलाकों में लगे गंदगी के ढेर
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में डोर टू डोर योजना के तहत कूड़े को उठाया जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से पर्यटकों और आम लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कूड़े से उठ रही बदबू के बीच पर्यटक मुंह में रुमाल रखकर चलने को मजबूर हैं।
पर्यटन सीजन के चलते मनाली में सार्वजनिक कूड़े कचरे के साथ होटलों और रेस्तरां से कूड़ा अधिक निकल रहा है। वहीं मनाली के साथ लगते झाडंग, अलेउ, समाहण, लॉग हट, वशिष्ठ, सिमसा तथा ढुंगरी में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के अधिक होने से कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां लगभग एक हफ्ते से कूड़ा कचरा नहीं उठ रहा है। पर्यटन सीजन के मौके पर मनाली में स्वच्छता अभियान की भी पोल खोल दी है। पर्यटन सीजन में मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर से रोहतांग पास तक हाईकोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी द्वारा टूरिज्म काउंसिल के अधीन कूडा उठाने का प्रबंध किया गया है और इसका निष्पादन नगर परिषद मनाली के कूड़ा संयंत्र में किया जाता है।
स्थानीय निवासी संजय कुमार, पिंकू राम, सतपाल, दीपक, चमन लाल, अमर सिंह, देश राज और तिलक राज का कहना है कि मनाली के आसपास के इलाकों में जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या अधिक है, चारों ओर गंदगी पड़ी है। पर्यटन सीजन में मनाली क्षेत्र में गंदगी के ढेर होना पर्यटन के अच्छा संदेश नहीं है।
विज्ञापन
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में होटलों और अन्य व्यवसायिक स्थानों से कूड़ा न उठाए जाने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि कूड़े कचरे को समय पर उठाया जाना चाहिए। जिसे मनाली की सफाई को लेकर पर्यटक अच्छी छवि लेकर जाएं।
एसडीएम मनाली रमन घरसिंगी ने बताया कि गठित टूरिज्म काउंसिल ने जिस ठेकेदार को यह कार्य सौंपा है। उसे सख्ती से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर परिषद मनाली के कार्यकारी अधिकारी को भी मनाली शहर की साफ सफाई बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं।