फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मुख्यमंत्री के काफिले के कारण मनाली जाम

मुख्यमंत्री के काफिले के कारण मनाली जाम

Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के काफिले के कारण मनाली जाम
मुख्यमंत्री के काफिले के कारण मनाली जाम
विज्ञापन

अलेउ में घंटों रोके रखा यातायात, सैलानी हुए काफी परेशान
सुबह और शाम को दो बार रोके रखा पूरा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार को पर्यटकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए घंटों यातायात को रोके रखा गया। पुलिस ने उलेउ में दो बार यातायात को पूरी तरह रोके रखा। पर्यटकों को पहले सुबह और फिर दोपहर बाद शाम के वक्त जाम से दो-चार होना पड़ा।
मनाली के निकट अलेउ में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में ईको टूरिज्म पर आयोजित किए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अलफोंस पहुंचे थे। इसके अलावा यहां देशी-विदेशी लोगों को शामिल रहे। ऐसे में वामतट पूरी से जाम रहा और पर्यटकों को भारी परेशान होना पड़ा। इसे स्थानीय यातायात भी प्रभावित हुआ। वामतट से चलने वाली निगम व लोकल बसों के पहिए भी जाम रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के बंद रहता है और मनाली के सैर सपाटे को आने वाले पर्यटक यहां के स्थानीय पर्यटन स्थलों में ही मौज मस्ती करते हैं। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री के काफिले के लिए रोके गए यातायात के लिए स्थित और भी विकराल हो गई। आमतौर पर भी मनाली पहुंचने के लिए डेढ़ घंटे की जगह पांच से छह घंटे का समय लग रहा है। फोरलेन निर्माण से भी कुल्लू से मनाली तक जगह-जगह जाम लग रहा है। प्रेम सिंह, उतम चंद, टेक सिंह, राजू, अजीत कुमार, संदीप सिंह, जय सिंह, रेवत सिंह, राजेंद्र ठाकुर, राजेश्वर ने कहा कि वीवीआईपी के चलते पर्यटकों व आम लोगों को रास्ता रोकना उचित नहीं है। कुल्लू-मनाली के बीच फोरलेन निर्माण के चलते अधिकतर पर्यटक वामतट होकर मनाली पहुंचते हैं लेकिन पुलिस ने अलेउ से आगे दो घंटे तक ट्रैफिक रोक रखा। जिसके चलते तीन से चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। कई पर्यटक सुबह के बजाए शाम को मनाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed