{"_id":"5ae5f1324f1c1b85028b73d0","slug":"11525018930-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन के अल्टीमेटम पर बैकफुट पर सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन के अल्टीमेटम पर बैकफुट पर सरकार
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन के अल्टीमेटम
पर बैकफुट पर आई सरकार
अब मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस को नहीं दिखाएंगे हरी झंडी
इलेक्ट्रिक बस के लिए औपचारिकताएं बाकी : जय राम
अमर उजाला ब्यूरो
रायसन (कुल्लू)। मनाली टैक्सी यूनियन के अल्टीमेटम पर प्रदेश सरकार बैकफुट पर है। टैक्सी यूनियन के दबाव के कारण अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी नहीं दिखाएंगे। हालांकि सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के टूअर प्रोग्राम में यह कार्यक्रम शामिल किया गया था। टैक्सी यूनियन के अल्टीमेटम का पता चलते ही आनन-फानन में यह कार्यक्रम रद्द किया गया।
हालांकि मंत्री गोविंद सिंह ने टैक्सी यूनियन के साथ मध्यस्थता करते हुए मामला सुलझा लिया है। बावजूद इसके इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। जिससे सरकार की कुल्लू दौरे में किरकिरी हो गई है। जिला मुख्यालय में पहली बार सीएम होने के लिए पहुंचे हैं लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है।
रायसन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस संबंधी कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई थी जिस कारण दिक्कत आई है। इस संबंध में टैक्सी यूनियन का कोई दबाव नहीं है। यूनियन का काम भी प्रभावित न होए सुनिश्चित किया जाएगा। यूनियन अपना काम करती रहेगी। नई पहल के साथ विकास के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
नौतोड़ के नियमों में परिवर्तन की आवश्यकता
लाहौल घाटी में नौतोड़ को लेकर लगाई गई बेतुकी शर्तों के प्रश्न पर सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके नियमों में परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस मामले को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही अमल पर लाई जाएगी।
भुंतर एयरपोर्ट के 2 प्रस्ताव भेजे
भुंतर एयरपोर्ट में सस्ती उड़ानें नहीं होने के प्रश्न पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एयरपोर्ट की रनवे छोटी होने का कारण यात्री अधिक नहीं ले जाने पर किराया अधिक रहता है। केंद्र सरकार को 2 प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिसमें रनवे को लंबा करना या फिर किसी भी सूरत में लंबा नहीं होने पर नया एयरपोर्ट बनाना है।