{"_id":"5adcbb5a4f1c1b3a0b8b5f42","slug":"11524415322-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू आएंगे सीएम, करोड़ों योजनाओं की रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू आएंगे सीएम, करोड़ों योजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू आएंगे सीएम, करोड़ों योजनाओं की रखेंगे आधारशिला
28 से 30 अप्रैल तक कुल्लू जिला का करेंगे दौरा
दो हजार महिलाएं पारंपरिक परिधानों में डालेंगी सामूहिक नाटी
सर्किट हाउस में जिला भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिवसीय कुल्लू जिला प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने कुल्लू के परिधि गृह में बैठक की। बैठक में उनके प्रवास की रूपरेखा को भी तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने की। बैठक में विशेष रूप से वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 अप्रैल को 20 करोड़ की लागत से बनने वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसी के साथ करोड़ों की लागत से बनने वाली भल्यानी उठाऊ सिंचाई योजना, तेगूबेहड़ अस्पताल का उद्घाटन, अग्निशमन केंद्र, अस्पताल की भी नींव रखेंगे। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि बजौरा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान मनाली में 2 हजार महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर सामूहिक नाटी डालेंगी। 30 को मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि मनाली प्रवास के दौरान भी जय राम ठाकुर करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं की आधारशीला रखेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें जिला विस्तारक ने संगठक को मजबूत करने के टिप्स दिए। इस दौरान जिला भाजपा के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, जिला महामंत्री बालमुकंद राणा, जोगिंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष शारदा पोतदार, अरविंद चंदेल, रेशमा ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित सूद, जिला सचिव पृथी सिंह पाल, बंतो देवी ठाकुर, यशपाल डढवाल, सौरभ भारद्वाज, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, जगदीश ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, ठाकर दास, कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, सह मीडिया प्रभारी जगदीश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल बधवा, सुनील कारवा, शिव लाल के अतिरिक्त विभिन्न मोर्चों तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री भी आएंगे कुल्लू
28 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी कुल्लू आएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार भी इसी दिन कुल्लू पहुंचेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा अस्पताल की कुल्लू में आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री शिरकत करेंगे।