{"_id":"5a6090ba4f1c1b7b268b50b6","slug":"11516277946-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र: गोविंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र: गोविंद सिंह
Updated Thu, 18 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र: गोविंद सिंह
वन मंत्री ने लेफ्ट बैंक की कई पंचायतों का किया दौरा
भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए 11 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा तथा इसके हर गांव का समग्र व चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। वीरवार को उन्होंने लेफ्ट बैंक की विभिन्न ग्राम पंचायतों के दौरे के दौरान सरसेई, नग्गर और अन्य गांवों में दौरा किया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि राइट बैंक की तर्ज पर लेफ्ट बैंक की मुख्य सड़क का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। नग्गर और इसके आस-पास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों से बहुमूल्य सुझाव लिए जाएंगे तथा इन्हीं सुझावों के अनुसार क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का विस्तार किया जाएगा। गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार वन माफिया और ड्रग माफिया को पूरी तरह खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाएगी। इसमें आम जनता का सहयोग भी लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र सरसेई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये का चेक वन मंत्री को सौंपा।
सरसेई की जनसभा में ग्राम पंचायत हलाण-प्रथम के प्रधान फतेह चंद ठाकुर और नग्गर में स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। इसके बाद वन मंत्री ने लरांकेलो, घुड़दौड़, अरछंडी, सेउबाग व अन्य गांवों का भी दौरा किया और विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, सीता देवी, राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी, बीडीसी अध्यक्ष अनीता ठाकुर, एसडीएम रमन घरसंगी, जिला भाजपा महामंत्री बालमुकुंद राणा, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महामंत्री ठाकुर दास, बोधराज व अन्य मौजूद रहे।