फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में कांग्रेस को जोरदार झटका

कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में कांग्रेस को जोरदार झटका

Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में कांग्रेस को जोरदार झटका
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में कांग्रेस को जोरदार झटका
विज्ञापन

कांग्रेस को एक सीट से करना पड़ा संतोष, भाजपा ने झटकी चार सीटें
वर्तमान विधायक महेश्वर सिंह और रवि ठाकुर नहीं बचा पाए साख
हॉट सीट में भाजपा की हार से हुई किरकिरी, समर्थक खासे मायूस
राकेश राणा
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव-2017 में जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस इन दोनों जिलों की पांच सीटों में से एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा। वहीं, भाजपा कुल्लू सदर में हार से बैकफुट पर है। कुल्लू सदर में भाजपा वर्तमान विधायक महेश्वर सिंह और लाहौल-स्पीति में कांग्रेस वर्तमान विधायक रवि ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है।
कुल मिलाकर भाजपा ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में कब्जा जमाया है, लेकिन हॉट सीट कुल्लू में हार से भाजपा की किरकिरी हो गई है। भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार व वर्तमान विधायक महेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में लाज नहीं बचा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ने 1538 मतों से कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। भाजपा छोड़कर 2012 के विस चुनाव में हिलोपा से कुल्लू सदर में जीत दर्ज करने वाले महेश्वर सिंह इस बार अपना जलवा बरकरार नहीं रख पाए हैं। चुनावी रुझान आने के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह समेत उनके समर्थक मतगणना से एकाएक ही गायब हो गए।
विज्ञापन

लोकसभा व राज्यसभा सांसद रह चुके महेश्वर सिंह की हार से कुल्लू जिला में भाजपा को झटका लगा है। उधर, 2012 विस चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस का ग्राफ कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में गिरा है। 2012 विस चुनाव में इन दोनों जिलों की पांच में से तीन सीटों कांग्रेस काबिज हुई थी, लेकिन इस बार यह सीटें जाकर एक पहुंच गई हैं। सुंदर सिंह ने कांग्रेस की लाज बचा ली है। वहीं भाजपा ने इन दोनों जिलों में मजबूती के साथ अपना ग्राफ ऊंचा किया है। चार सीटों में काबिज होते हुए भाजपा ने अपनी धाक जमाई है। वहीं, लाहौल-स्पीति में वर्तमान विधायक रवि ठाकुर भी अपनी विधायक नहीं बचा पाए हैं। भाजपा के प्रत्याशी डॉ राम लाल मार्कंडेय ने उन्हें पटकनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बताया कि कुल्लू सदर में भाजपा की हार को लेकर मंथन किया जाएगा। समीक्षा के बाद सामने आने वाले कारणों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्घि सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस को विधायक का टिकट काटना पड़ा महंगा
आनी विस क्षेत्र में कांग्रेस को वर्तमान विधायक खूब राम का टिकट महंगा साबित हुआ है। यहां टिकट आवंटन के बाद संशोधन भी कांग्रेस पर भारी हुआ। तीसरी चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल ने 6092 मतों से जीत दर्ज की है। जिससे यहां कांग्रेस को झटका लगा है।


कांग्रेस के नए चेहरों पर दावं पड़ा उल्टा
कुल्लू जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों पर दांव खेलना कांग्रेस को उल्टा पड़ गया है। जबकि पुराने चेहरे पर विश्वास जताना कांग्रेस के लिए सही साबित हुआ है। आनी विधानसभा से बंसी लाल, बंजार से आदित्य विक्रम, मनाली से हरि चंद शर्मा को भाजपा उम्मीदवारों से हार मिली है। ये तीनों कांग्रेस उम्मीदवार पहली बार विस चुनाव में भाग्य आजमा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed