फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एचआरटीसी पेंशनरों को दी जाएगी पेंशन

एचआरटीसी पेंशनरों को दी जाएगी पेंशन

Sat, 11 Nov 2017 09:34 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों को दी जाएगी पेंशन
500-1000 नोट - फोटो : amarujala
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ के कुल्लू मंडल की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित टीचर होम में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुल्लू मंडल के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने की। इस मौके पर संघ ने सात प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि विस चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में 18 दिसंबर को आएंगे और संघ अब आने वाली नई सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेगा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को सितंबर माह से अभी तक पेंशन नहीं मिली है। संघ ने परिवहन के मुख्य सचिव तथा एचआरटीसी के एमडी से दो माह की पेंशन देने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग से सचिव से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग की है। डीसी कुल्लू से निजी बसों में टिकट देना तथा ऑटो चालकों की मनमानी पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर भी अंकुश लगने का आग्रह किया है। इसके अलावा बिजली बोर्ड के सचिव से औट टनल में लाइट तथा कैमरे लगाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, पूरन देव शर्मा, अशोक शर्मा, वीडी कुल्लवी, हेमा शर्मा, कमला नेगी, शारदा देवी, माधो कैलाश शर्मा, जगत राम, जगमोहन शर्मा, महासचिव अमर भारती, कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा, चैन राम, हिरदे राम, जगदीश भारद्वाज तथा रमा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed