{"_id":"5c94ec66bdec2214435fb7d9","slug":"111553263718-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में खेली फूलों की होली, नाटी डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में खेली फूलों की होली, नाटी डाली
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। रंगोत्सव के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय ढालपुर में फूलों की होली मनाई गई। इसमें सैकड़ों युवा डीजे की धुनों पर झूमे। इसके चलते नाटी भी डाली गई। इस मौके पर सुभाष शर्मा बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि होली को प्यार से मनाया जाना चाहिए। इस दौरान देवता घटोत्कछ, श्री कृष्ण, योगमाया माता तथा कामधुने माता की शोभ यात्रा निकाली गई।
ढालपुर पहुंचने पर लोगों ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिला कुल्लू में होली की धूम रही और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। जिला की रघुपुर घाटी के फनौटी, जुहड़, बालू, करशाला, बनाला, खनाग में सबसे पहले लोगों ने अपने अधिष्ठाता को रंग लगाया और इसके बाद ढोल-नगाड़ों और डीजे पर नाटी डाली गई। देवता खुडीजल के दहुरी स्थित देवालय में लोगों ने रंग लगाकर देवता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर एडीएम अक्षय सूद, डीपीआरओ प्रेम ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. लाल सिंह, एपीआरओ अनिल गुलेरिया भी मौजूद रहे।