फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार खोखों में लगी आग, चार परिवार बेघर

चार खोखों में लगी आग, चार परिवार बेघर

Sun, 27 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
चार खोखों में लगी आग, चार परिवार बेघर
अाग से जलते खाेखे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग गांव में आग लगने से लकड़ी के बने चार खोखे जलकर राख हो गए हैं। खोखे जलने से चार नेपाली परिवारों के 20 सदस्य बेघर हो गए हैं। ये परिवार चार नेपाली मजदूरों के हैं। आग से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को अचानक बाहंग गांव में बने खोखों में लगी आग से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। खोखों में जब आग भड़की तो नेपाली मजदूरों के परिवार अंदर ही थे, उन्होंने भाग कर जान बचाई। इसके बाद खोखों के अंदर रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग और तेजी से भड़की और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया है। हालांकि हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग मनाली को भी दी गई। दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले आग ने चारों खोखों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन अधिकारी मनाली केवल सिंह ने बताया कि खोखो में लगी आग से आसपास के अन्य घरों को बचा लिया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन खोखों को नहीं बचाया गया। एसडीएम रमन घरसंगी मनाली ने बताया कि अचानक आग लगने से चार लकड़ी के बने खोखे जल गए हैं। इनमें नेपाली मूल के चार परिवारों के 20 लोग रहते थे। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए राशन व कुछ दिनों के लिए रहने का इंतजाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। प्रारंभिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग से पशुपति लामा, निगम लामा, राम बहादुर और गणेश के परिवार से कड़ाके की ठंड में छत छिन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed