फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सड़कें बंद, जगह-जगह गिर रहे हिमखंड

सड़कें बंद, जगह-जगह गिर रहे हिमखंड

Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सड़कें बंद, जगह-जगह गिर रहे हिमखंड
मनाली में हिमपात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में पिछले दो दिनों से जारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली, दूरसंचार सेवाओं के साथ घाटी के सभी मार्ग यातायात के लिए ठप पड़ गए हैं। बर्फबारी से लाहौल घाटी में छोटी-बड़ी करीब 134 सड़कें बंद हैं।

मौसम के मिजाज को देखते हुए लाहौल प्रशासन ने घाटी के लोगों को घरों से दूरदराज इलाकों की ओर न जाने की सलाह दी है। बर्फबारी से जगह-जगह हिमखंड गिर रहे हैं। समूची घाटी में मंगलवार को बिजली गुल हो गई है। बिजली के गुल होने से मोबाइल सेवाएं भी बंद हो गई हैं। यातायात के लिए मार्ग अवरुद्ध हो जाने से सोमवार को पट्टन घाटी में हालड़ा उत्सव मनाने गए कई कर्मचारी भी अपने घरों में ही फंस गए हैं। लाहौल घाटी में दो दिनों से जारी हिमपात से भले ही जनजीवन ठहर गया है। लेकिन किसानों, बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। घाटी के किसान एवं बागवान रमेश लाल, सोहन सिंह, वीर सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि इन दिनों लाहौल घाटी में अधिक बर्फबारी होने से गर्मियों में फसल सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। केलांग में उपायुक्त का कार्यभार देख रहे एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि घाटी में दो दिनों से हिमपात जारी है। उन्होंने इस बीच एहतियात के तौर पर घरों से दूर न जाने की लोगों से अपील की है। कहा कि मौसम खुलते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। मौसम साफ होने पर केलांग-दारचा, केलांग-सिस्सू, केलांग-उदयपुर के बीच मार्ग को पुन बहाल किया जाएगा। उधर, लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि उनके अधीन सड़कों की बहाली का कार्य सब ठीक रहने पर 10 फरवरी के बाद शुरु किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed