{"_id":"5c0bcb09bdec2241a111bf99","slug":"111544276745-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आश्वासन के बावजूद नहीं रुका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आश्वासन के बावजूद नहीं रुका काम
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। खराहल घाटी की बोड़सू, बिजली महादेव और गाहर बीट में ग्रामीणों के विरोध और वन मंत्री के आश्वासन के बावजूद पेड़ों के ठूंठ निकालने का काम जारी है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिलकर ग्रामीणों ने समस्या को रखा था। जिस पर वन मंत्री ने काम को बंद करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कटे हुए पेड़ों के ठूंठों पर आरी व कुदाल चलाना अभी बंद नहीं हुआ है।
वन बचाओ संघर्ष समिति ने दो टूक कहा है कि एक सप्ताह के अंदर काम बंद नहीं हुआ तो डीएफओ समेत वन विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। वन विभाग ने बिजली महादेव, गाहर, बोड़सू बीट सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में सिडार ऑयल निकालने के लिए पेड़ों के ठूंठ काटने के लिए मंजूरी दी हुई है। जहां पर अब कटे हुए पेड़ों के ठूंठ निकालने का कार्य जोरों पर चल रहा है। हालांकि ग्रामीण इसका पर्यावरण को नुकसान के चलते लगातार विरोध कर रहे हैं। वन मंत्री के पास भी मामला पहुंच चुका है। लेकिन पेड़ों के ठूंठ निकालने का काम अभी बंद नहीं हो पाया है। ऐसे में वन बचाओ संघर्ष समिति ने अल्टीमेटम दे दिया है। ग्रामीणों ने सरकार के ध्यान में समस्या को लाया। सरकार के नुमाइंदे अगर स्थानीय लोगों की समस्या को दरकिनार करते हैं तो उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भी भुगतना होगा। वन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वन विभाग ने कटे हुए पेड़ों के ठूंठ निकालने का काम बंद नहीं किया तो खराहल की जनता के साथ विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।