{"_id":"5c052fc9bdec2241cd16c051","slug":"111543843785-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नथान में घास के कोठे समेत खोखा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नथान में घास के कोठे समेत खोखा जला
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के नथान गांव में घास के कोठे के साथ एक चादरनुुमा खोखा जलकर राख हो गया। गांव में रविवार रात को लगी आग से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना में एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने खुद कोशिश की। लेकिन सूखे घास के कारण आग बेकाबू हो गई। आग की घटना को लेकर ग्रामीण सहम गए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने तक घास के कोठे व चादरनुमा खोखा जल गया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाते हुए नथान गांव में तीन घरों को जलने से बचाया है। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि आग की घटना में मान सिंह, बेनी प्रसाद तथा सुख राम के घास के कोठे जल गए हैं। इससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, सोमवार देर शाम को जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला-भेखली रोड स्थित जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। इस पर अग्निशमन विभाग कुल्लू ने काबू पा लिया।