{"_id":"5c0184dcbdec2241822ee702","slug":"111543603420-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिलाएं पुरुषों से कम नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिलाएं पुरुषों से कम नहीं’
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार। उत्तरप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ने राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए । कोई भी गंभीर समस्या आने पर हेल्प लाइन नंबर पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
शुक्रवार को स्वार-रामपुर मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में पुलिस द्वारा महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह ने मौजूद छात्राओं को साहसी और पराक्रमी बनने की शिक्षा देते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के लिए महिला विंग के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन, डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्य साधना विश्नोई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हल्का दरोगा, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे ।