फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस

Fri, 30 Nov 2018 07:55 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार/मनाली (कुल्लू)। महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला कुल्लू में विधानसभा स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बंजार और मनाली में युवा कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर नारेबाजी भी की।
बंजार में शुक्रवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर विस क्षेत्र की जन समस्याओं तथा महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष भूपाल ठाकुर की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश युकां महासचिव नीतू सूद व विजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें युकां ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की अनदेखी से बंजार विस क्षेत्र में आम जनता परेशान है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों को सब्सिडी का पैसा भी नहीं मिल रहा। सरकार ने खाद व कीटनाशक दवाओं के दाम बढ़ा कर किसानों पर दोहरी मार डाल दी है। युवा कांग्रेस ने कहा कि ग्राम पंचायत चनौन के गांव शलेरा में एकमात्र गो सदन बंद पड़ा है। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने औट-आनी-सैंज एनएच-305 के निर्माण व जलोड़ी टनल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उप तहसील सैंज जिसमें अभी तक नायब तहसीलदार का पद खाली चल रहा है, उसे भी भरने की मांग की है। साथ ही शिमला-बंजार, कुल्लू-बठाहड, बंजार-दोगड़ा, बंजार-शरची, कुल्लू-शचाणी, कुल्लू-बंजार-जौरी रूटों पर चलने वाली बसों को बहाल करने की मांग की है। बंजार में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने की मांग की है। कार्यक्रम में बीसीसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला कांग्रेस महासचिव दुष्यंत ठाकुर, बुद्धि सिंह, सुरेंद्र शर्मा, टीसी महंत, मोहर सिंह ठाकुर, हेमराज शर्मा, नपं बंजार अध्यक्ष कुंज लाल राणा, अमर सिंह ठाकुर, ज्ञान सागर व छाया ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
मनाली विधानसभा युवा कांग्रेस ने भी महंगाई व स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम मनाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। रसोई गैस का एक सिलिंडर एक हजार पहुंच गया है। फोरलेन निर्माण से घाटी के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार व प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस दौरान मनाली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल, प्रदेश सचिव नंद लाल ठाकुर तथा मनाली विधानसभा सचिव सुरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed