फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   धुर विवाद के चलते नजरबंद रहेंगे देव श्रृंगाऋषि व बालू नाग

धुर विवाद के चलते नजरबंद रहेंगे देव श्रृंगाऋषि व बालू नाग

Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
धुर विवाद के चलते नजरबंद रहेंगे देव श्रृंगाऋषि व बालू नाग
धुर विवाद के चलते नजरबंद रहेंगे देव बालूनाग, शृंगा ऋषि
विज्ञापन

बाह्य सराज के साथ बंजार घाटी के कई बड़े देवी-देवता दशहरा के लिए रवाना
दशहरा समिति ने दोनों देवताओं को नहीं दिया है निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के 305 देवी, देवताओं को बुलावा भेजा है और मंगलवार से बाह्य सराज के साथ बंजार घाटी के कई बड़े देवी-देवता रवाना हो गए हैं। इसमें अधिष्ठाता शृंगा ऋषि भी शामिल हैं। दशहरा उत्सव में करीब तीन दशकों से उपजा धुर विवाद भले ही शांत है। लेकिन विवाद के चलते देव बालूनाग, शृंगा ऋषि देवता अस्थायी शिविरों में पुलिस के कड़े पहरे में नजरबंद रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर दी है।

भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की भागीदारी को लेकर दशहरा समिति ने देवता खुडीजल, माता हिडिंबा, बिजली महादेव, ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पझारी, शेष नाग, माता पार्वती, मंगलेश्वर महादेव, मनुऋषि शैंशर, कशु नारायण, शंगचूल महादेव, देवता चंभू तथ चोतरू नाग सहित जिलाभर के सैकड़ों देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे हैं। लेकिन धुर विवाद के कारण ही पिछले कई वर्षों से अधिष्ठाता शृंगा ऋषि व आराध्य देव बालूनाग को निमंत्रण नहीं दिया जा रहा है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि दशहरा के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद है। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि देवी-देवताओं की भागीदारी से ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहचान है। ऐसे में समिति ने 305 देवी-देवताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed