फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह स्थगित

अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह स्थगित

Fri, 17 Aug 2018 07:34 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएसई की दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला सम्मानित करने जा रहा है। मेधावी छात्र सम्मान की तर्ज पर मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से जिला स्तर पर भी नवाजा जाएगा।

सरवरी स्थित सहकार भवन में 19 अगस्त को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। जल्द इसकी नई तिथि निर्धारित की जाएगी। कुल्लू के सरवरी स्थित सहकार भवन में होने वाले इस समारोह के लिए जिलाभर से कई निजी व सरकारी स्कूलों ने दसवीं व 12वीं के टॉपर मेधावी का पंजीकरण करवाया है। समारोह के लिए पहले आओ पहले पाओ आधार पर चयनित 55 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनकी सूची तिथि निर्धारित होने पर नाम सहित प्रकाशित की जाएगी। अमर उजाला के इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 70182-40610 या कार्यालय नंबर 01902-223914 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed