{"_id":"5b2112f84f1c1bb26e8b7cbb","slug":"111528894200-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरड़ी जंगल में लगी आग, जंगली पौधे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरड़ी जंगल में लगी आग, जंगली पौधे झुलसे
Updated Wed, 13 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरड़ी जंगल में लगी आग से जंगली पौधे झुलसे
चार लाख की संपत्ति को आग से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सूखे के कारण जंगल में आग लगने की घटनाएं पेश आ रही हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी के जंगल में दोपहर को आग लग गई। आग से देवदार और चीड़ के कई पेड़ झुलस गए। घटना से एक लाख का नुकसान हुआ है और चार लाख की संपत्ति को बचाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बुधवार दोपहर के समय पिरड़ी स्थित जंगल में अचानक भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कई छोटे पेड़ आग में झुलस गए थे। हालांकि आग कैसे लगी इसकी अभी तक पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि गर्मियों के दौरान कुल्लू घाटी के जंगलों में आग की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी लेकिन इस बार सूखे के कारण जंगलों में चिंगारी भड़क रही है। जिससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि पिरडी के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग से एक लाख का नुकसान हुआ है। चार लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया है।