{"_id":"5b1eaa334f1c1ba76e8b730c","slug":"111528736307-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीसी और सनरीज के बीच होगा फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीसी और सनरीज के बीच होगा फाइनल मैच
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसीसी-सनरीज के बीच होगा फाइनल
पांच माह से चल रहा जिला स्तरीय 20-20 टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर में खेली जा रही जिला स्तरीय 20-20 टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 जून मंगलवार को आरसीसी तथा सनरीज के बीच होगा। जनवरी माह से चल रही यह प्रतियोगिता इस बार पांच माह तक चली है। जिसमें जिला कुल्लू की 80 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 31 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। रनरअप टीम को 21 हजार रूपये की राशि के ट्रॉफी इनाम के रूप में दी जाएगी। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर ने कहा कि इस बार ढालपुर में कई अन्य कार्यक्रमों के चलते टूर्नामेंट जून माह तक पहुंच गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को संघ के जिला अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।