फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मौसम खराब रहने पर आज भी बंद हो सकते हैं आंगनबाड़ी

मौसम खराब रहने पर आज भी बंद हो सकते हैं आंगनबाड़ी

Tue, 08 May 2018 09:19 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
मौसम खराब रहने पर आज भी बंद हो सकते हैं आंगनबाड़ी
snowfall in himachal - फोटो : amarujala
कुल्लू। दो दिनों से कुल्लू घाटी में मौसम खराब रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिला के करीब चार सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को खराब मौसम होने पर छुट्टी दी गई। वहीं प्रशासन के अनुसार यदि आज भी मौसम खराब रहता है तो आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल मुखियाओं को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण एचआरटीसी की जलोड़ी दर्रा होकर तीन बस सेवाएं भी बाधित हुई हैं। कच्ची सड़क जरी शांगचन, जरी बराधा, भुंतर बड़ोगी, भुंतर छमाहण, सैंज देहुरी, सैंज शांघड़ रूटों पर निगम ने बस चालकों को सावधानी बरतने को कहा है। निगम ने चालकों को आदेश दिए हैं कि कच्ची सड़क पर किसी प्रकार का जोखिम न लें। बस को जहां तक ले जाना संभव हो वहीं तक ही लेकर जाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 24 घंटों से कुल्लू व लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्या ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को कुल्लू में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। अगर मौसम का हाल ऐसा ही रहा तो बुधवार को भी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर निगम की कुल्लू-बागीपुल, कुल्लू दलाश और कुल्लू आनी रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई है। आधा दर्जन कच्ची सड़कों पर बसें भेजी गई हैं लेकिन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है। डीसी यूनुस ने कहा कि प्रशासन सभी चीजों लेकर नजर रखे हुए है। नुकसान को लेकर आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed