{"_id":"5ae5f12f4f1c1b87648b4d50","slug":"111525018927-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलागाड़ पंचायत को मिला पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलागाड़ पंचायत को मिला पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलागाड़ पंचायत को मिला पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मंडला में दिया सम्मान
पंचायत के प्रधान मान सिंह को लगातार दूसरी बार हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दौरान हुए राष्ट्रीय समारोह में जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा की बलागाड़ पंचायत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत के प्रधान को पुरस्कृत किया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को मनाए गए राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस में देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार स्वच्छता ,राजस्व-अर्जन, नागरिक सेवा तथा ई-गवर्नेंस के लिए दिया जाता है। इसी के चलते बंजार की बलागाड़ पंचायत को भी यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष प्रदान किया है। गत साल भी इसी पंचायत को उपरोक्त विषयों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान मिला है। पुरस्कार पाकर पूरी पंचायत के जनप्रतिनिधि व आम लोग गदगद है। ग्राम पंचायत बलागाड़ के प्रधान मान सिंह ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के मंडला में दिया गया है। जबकि गत साल यह पुरस्कार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया था। मान सिंह ने बताया की उनकी ग्राम पंचायत के समस्त जन-प्रतिनिधि पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता तथा निष्ठा के साथ विकास कार्यों के अतिरिक्त हर जन-समस्या के लिए सदैव तत्पर रहते है। उनकी ग्राम पंचायत ने समाज में गरीब परिवारों को हर संभव मदद की गई और राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लागू कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाया है। प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत को इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा भी पंचायत पशुधन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि ग्राम पंचायत बलागाड़ द्वारा किए गए कार्य प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
....कौल/रोशन ठाकुर