फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में भी चलेगी मोटरसाइकिल एंबुलेंस, छह योजनाएं लांच

कुल्लू में भी चलेगी मोटरसाइकिल एंबुलेंस, छह योजनाएं लांच

Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में भी चलेगी मोटरसाइकिल एंबुलेंस, छह योजनाएं लांच
कुल्लू में भी चलेगी मोटरसाइकिल एंबुलेंस, छह योजनाएं लांच
विज्ञापन

2020 तक 30 उम्र से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग होगी पूरी : नड्डा
कुल्लू के रथ मैदान में कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में जगह-जगह जच्चा बच्चा अस्पताल खोले जा रहे हैं। माता व बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार सजग है। 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों की 2020 तक स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत ग्राम शक्ति दिवस भी मनाया गया।
कुल्लू के रथ मैदान में स्वास्थ्य संबंधी छह योजनाओं के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पहले सिलिंडर कनेक्शन लेने के लिए लोग जाते थे। अब कनेक्शन देने के लिए अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। यही परिवर्तन की परिभाषा है। उन्होंने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के आग्रह पर कुल्लू जिला में भी मोटरसाइकिल एंबुलेंस चलाने के आग्रह को स्वीकार किया और इस संबंध में प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस दौरान सदर कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ने कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग रखी। जिस पर मंत्री ने जल्द इस संबंध में आवश्यक पग उठाने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने 100 बिस्तर वाले मातृ एंव शिशु खंड क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का शिलान्यास किया। इस दौरान टाटा डिजिटल नर्व सेंटर, लक्ष्य कार्यक्रम, अनिमिया मुक्त भारत के तहत हिमाचल प्रदेश में अनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, ई कंपलाइंस कार्यक्रम, यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम की मोबाइल एप का प्रक्षेपण किया। ई कंपलाइंस योजना के तहत घर-घर जाकर मरीजों को टीबी की दवा बांटी जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
मंत्री ने सीएमओ डा सुशील को दी बधाई
रथ मैदान में कार्यक्रम के दौरान मंच से ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीएमओ डा सुशील चंद्र शर्मा की जमकर तारीफ की और हाल ही में कायाकल्प राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। कहा कि कुल्लू जिला में सीएमओ बेहद अच्छी तरीके से लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राजनीति के मकसद से पूर्व सरकार ने खोले संस्थान : जयराम
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार ने राजनीति के मकसद से शिक्षण संस्थान खोल थे। जिससे अब दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालत यहां तक पहुंच गई है कि एक पीएचसी के लिए घोषित स्थान न मिलने पर बंद करनी पड़ी। कहा कि उन्होंने हिमाचल में टोपी की राजनीति खत्म कर दी है। टोपी संस्कृति का प्रतीक है। वह बदले की भावना से काम नहीं कर रहे हैं। हटकर काम किया जा रहा है। पुराने ढर्रे के बजाए लक्ष्य निर्धारित कर काम किया जाएगा। हिमाचल की राजनीति में ऊपर, नीचे व बिना मूछ वाली राजनीति खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed