फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जनाक्रोश रैली में कुल्लू से दिल्ली जाएंगे दो सौ कार्यकता

जनाक्रोश रैली में कुल्लू से दिल्ली जाएंगे दो सौ कार्यकता

Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
जनाक्रोश रैली में कुल्लू से दिल्ली जाएंगे दो सौ कार्यकता
जन आक्रोश रैली में कुल्लू से
विज्ञापन

दिल्ली जाएंगे दो सौ कार्यकर्ता
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली के बारे में चर्चा की गई। बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों से इस जन आक्रोश रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू से इस रैली में भाग लेने के लिए दो सौ से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी दिल्ली में जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है। जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस कमेटी ने इस सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने का फैसला लिया है। बैठक में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान रविंद्र प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष उत्तम शर्मा, बंजार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष राम सिंह मियां, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्या नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, मंडी लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य डोला सिंह महंत, सदस्य दिलीप बिष्ट, जिला महासचिव चांद किशोर बप्पा, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष टेक सिंह नेगी, प्रेस सचिव राजेश शानू और कार्यालय सचिव प्रकाश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed