{"_id":"5a8c48764f1c1bef7b8b86eb","slug":"111519143030-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय से गायब रहने वाले अधिकारियों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय से गायब रहने वाले अधिकारियों को भेजे नोटिस
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय से गायब रहने वाले
अधिकारियों को भेजे नोटिस
अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर सरकार को भेजा पत्राचार
डीसी ने आधा दर्जन अधिकारियों से एक हफ्ते में मांगा जवाब, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और मिनी सचिवालय के कई सरकारी विभागों के औचक निरीक्षण के बाद उपायुक्त कुल्लू एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने करीब आधा दर्जन अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाबतलब किया है। डीसी कुल्लू युनूस के औचक निरीक्षण के दौरान कई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी नदारद पाए गए थे।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों के मरीजों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर सरकार को पत्राचार किया है और सरकार से अस्पताल में रिक्त चल रहे कई विशेषज्ञों के पदों को भरने की मांग की है। उपायुक्त ने कहा कि जिन विभागों का निरीक्षण नहीं हुआ है उनका भी जल्द ही औचक निरीक्षण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त कुल्लू ने 17 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अलावा मिनी सचिवालय, उपायुक्त कार्यालय परिसर और जिला मुख्यालय स्थित कई अन्य सरकारी कार्यालयों और परिसरों का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यालय में सफाई व्यवस्था के साथ कार्यालय में धूम्रपान का जायजा लिया था।
उपायुक्त ने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग, बागवानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, डीआरडीए और अन्य विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता को लेकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
इन विभागों में गायब मिले थे अधिकारी
उपायुक्त के औचक निरीक्षण में सरकारी कार्यालयों से नदारद पाए गए अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उन अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं जो निरीक्षण के दौरान अपने कार्यालय से गायब पाए गए थे।