फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू जिला में चार केंद्रों पर होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

कुल्लू जिला में चार केंद्रों पर होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

Fri, 15 Dec 2017 06:33 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला में चार केंद्रों पर होगी मतगणना, तैयारियां पूरी
कुल्लू जिला में चार केंद्रों पर
विज्ञापन

होगी मतगणना, तैयारियां पूरी
केंद्रों में मतगणना का किया गया पूर्वाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए कुल्लू जिला की चारों सीटों के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी में बनाए गए इन मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को इन केंद्रों में मतगणना का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
चारों मतगणना केंद्रों पर 56 माइक्रो ऑब्जर्वर, 44 काउंटिंग सुपरवाइजर और 44 काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। 100 मतदान केंद्रों वाले मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। इसकी मतगणना 13 दौर में पूरी की जाएगी। 145 मतदान केंद्रों वाले कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 11 दौर होंगे, जिसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र में 139 मतदान केंद्र हैं और इनके लिए दस टेबल लगाए गए हैं। यहां की मतगणना 14 दौर में पूरी होगी। आनी विस क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों की मतगणना 12 दौर में पूरी की जाएगी, जिसके लिए 12 टेबल लगाए गए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के प्रत्येक दौर की सूचना मीडिया तक पहुंचाने के लिए हर मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी युनूस ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए तैनात कोई भी अधिकारी-कर्मचारी या उम्मीदवारों के एजेंट मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों विस क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed