फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल के भीतरी मार्गों को बहाल करेगा बीआरओ

लाहौल के भीतरी मार्गों को बहाल करेगा बीआरओ

Thu, 14 Dec 2017 09:34 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के भीतरी मार्गों को बहाल करेगा बीआरओ
Rohtang Pass - फोटो : amarujala
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। बर्फबारी के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शुक्रवार से सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करेगा। पिछले चार दिनों से समूची लाहौल घाटी में यातायात सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। अब सबकी नजरें सीमा सड़क संगठन के सड़क बहाली पर टिकी हुई हैं। सड़कें बहाल होने के बाद कर्मचारी व स्थानीय लोग गंतव्यों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

दालव्ंग से कोकसर के बीच अब तक 120 सेंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है। लोगों का एक गांव से दूसरे गांव पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन शुक्रवार को केलांग-दारचा, केलांग-सिस्सू, केलांग-उदयपुर के बीच मार्ग बहाली का कार्य शुरू करेगा। सीमा सड़क संगठन ने सर्दियों के दिनों में लाहौल के भीतरी मार्गों को बहाल रखने का निर्णय लिया है। जिससे लाहौल घाटी की जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शांशा पंचायत प्रधान संतोष, सिस्सू पंचायत के प्रधान सुमन और रानिका पंचायत के उप प्रधान अर्जुन ने सीमा सड़क संगठन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लाहौल के भीतरी मार्ग बहाल होने से बीमार मरीजों को आसानी से क्षेत्रीय अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। इधर सीमा सड़क संगठन के 70 आरसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने कहा कि शुक्रवार से केलांग-दारचा, सिस्सू मार्ग की बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed