{"_id":"59a2eee44f1c1b04118b4573","slug":"111503850212-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी में आरा मशीन जलकर राख, 30 लाख नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवरी में आरा मशीन जलकर राख, 30 लाख नुकसान
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर के सरवरी में एक आरा मशीन जलकर राख हो गई। आग से साथ लगती दुकानों को भी खतरा पैदा गया। हालांकि दमकल विभाग की चौकसी से करीब 1 करोड़ की संपत्ति को आग से बचाया गया। शनिवार देर रात लगी आग में करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगते ही सरवरी में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस संबंध में दमकल विभाग के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे के बस स्टैंड के समीप एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई। मशीन में लकड़ी का सामान होने के चलते आग एकाएक भड़क गई। लकड़ी की बॉलन, प्लाई बोर्ड, प्लेनर, बेड में लगी आग की लपटें आसमान छूने लगीं। देखते ही देखते आग ने छिमा देवी पत्नी टशी दावा की आरा मशीन में रखा सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए लोग मदद के लिए भी दौड़े लेकिन आग का कहर इतना अधिक था कि कुछ न हो सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में छिमा देवी के किरायेदार कश्मीरा सिंह पुत्र नेत्र सिंह और शराफत अली का सामान जल गया। वहीं शेर सिंह का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग में कुल 30 लाख की संपत्ति जल गई। हालांकि दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाते हुए राम प्रसाद, प्रो. शीट मेटल इंडस्ट्री, ग्रामोद्योग खादी भवन हिमफैड, माला कुमारी और देवारानी की संपत्ति को आग से बचाया। जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि सरवरी में आरा मशीन में आग से करीब 30 लाख का नुकसान आंका गया है। उक्त नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।