फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में दो सड़क हादसों में दस लोग घायल

मनाली में दो सड़क हादसों में दस लोग घायल

Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
मनाली में दो सड़क हादसों में दस लोग घायल
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। नेहरूकुंड में हुए हादसे में छह घायल दिल्ली निवासी और असम के पर्यटक हैं। सभी घायलों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर रांगड़ी में बोलेरो जीप और टेंपो ट्रेवलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। रात का समय होने के चलते सड़क को खाली देख दोनों चालक वाहनों को लापरवाही से तेज गति से दौड़ा रहे थे। ऐसे में ओझल मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अमर, प्रेम सिंह, सुरेश और विशाल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में दो घायलों प्रेम और अमर की हालत गंभीर बताई जा रही है। लिहाजा, उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार दोपहर बाद मनाली के नेहरूकुंड के पास एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर मनाली थाना में केस दर्ज किया गया है। यह सूमो दिल्ली और असम के सैलानियों को लेह घुमाने के बाद मनाली की ओर लौट रही थी। नेहरूकुंड के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। लिहाजा, सूमो ब्यास नदी के किनारे 100 मीटर गहराई में लुढ़क गई। इससे उसमें सवार दो लड़कियां और चार लड़के घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। घायलों की पहचान रिंकी, जिनी, अविनाश, ऋषव, प्रीतम और सृजन के रूप में हुई है। इनमें सृजन असम और शेष सभी दिल्ली प्रीतमपुरा के बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में चालकों के खिलाफ लापरवाही और तेजरफ्तारी से वाहन दौड़ाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed