{"_id":"67f2b5a60e67cc63010f9309","slug":"11-youths-consuming-chitta-caught-by-the-village-committee-kullu-news-c-89-1-klu1002-144886-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्राम कमेटी के हत्थे चढ़े चिट्टा का नशा करते 11 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्राम कमेटी के हत्थे चढ़े चिट्टा का नशा करते 11 युवा
Sun, 06 Apr 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
कमेटी ने कोलीबेहड़ क्षेत्र के सात दिन में रंगेहाथ धरे युवा, नशामुक्ति केंद्र भेजे
सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे वीडियो, तस्करों के नाम का किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते कोलीबेहड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने नशे के आदी और तस्करों से निपटने के लिए कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी क्षेत्र में चिट्टा की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कमेटी ने एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में चिट्टा के नशे का सेवन करने वाले युवाओं को रंगेहाथ दबोचा है।
ग्राम कमेटी के सदस्य तारा नेगी ने बताया कि कमेटी ने अपने क्षेत्र में नशे का सेवन करने वाले 11 युवाओं को एक सप्ताह के भीतर पकड़ा है। जिन युवाओं को चिट्टा का नशा करते पकड़ा, उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र भेजा है। चिट्टा का सेवन करते पकड़े गए युवाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पकड़े गए युवाओं ने वीडियो में चिट्टा बेचने वालों के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने शाढ़ाबाई और कोलीबेहड़ क्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों के नाम उजागर किए हैं, जो चिट्टा तस्करी में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
तारा नेगी ने बताया कि क्षेत्र के लोग चिट्टा का सेवन करने और बेचने वालों से दुखी हैं। इस कारण लोगों ने इससे निपटने के लिए कमेटी गठित की है। यह कमेटी कोलीबेहड़ क्षेत्र में चिट्टा का सेवन करने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस को भी सूचना दे रही है। उन्होंने बताया कि कमेटी का मकसद युवाओं को नशे के दलदल से निकालना है। उन्होंने बताया कि कोलीबेहड़ के ग्रामीणों की चिट्टा के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
--
पुलिस ने बनाई सूची, दबोचे जा रहे तस्करी में संलिप्त लोग
पुलिस ने भी ऐसे लोगों को चिह्नित करने का कार्य शुरू किया है। पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची बनाई है, जिनकी चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में बार-बार नाम आया है। उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही है। एसपी, डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के अनुसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है। इसमें जनता का भी सहयोग मिलने लगा है।