{"_id":"68e69f883524ed9d250e317e","slug":"11-lakh-ayushman-card-holders-in-the-district-are-getting-free-treatment-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158874-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिले में 1.1 लाख आयुष्मान कार्ड धारकों को मिल रहा मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिले में 1.1 लाख आयुष्मान कार्ड धारकों को मिल रहा मुफ्त इलाज
Wed, 08 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के 23 सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल रही निशुल्क उपचार की सुविधा
पांच लाख तक है इलाज की सुविधा, इलाज के लिए नहीं उठाना पड़ रहा आर्थिक बोझ
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल ने आम जनता की जिंदगी बदल दी है। 1,10,089 आयुष्मान कार्ड धारकों को अब 23 सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
यह उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ से राहत दिला रही है। वृद्ध, श्रमिक, वंचित और कमजोर वर्ग के लिए यह योजना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा के साथ, आयुष्मान भारत योजना कुल्लू के हर कोने में स्वास्थ्य सुरक्षा की एक मजबूत नींव रख रही है।
इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्पर और आशा वर्करों, स्ट्रीट वेंडरों, मनरेगा कामगारों के साथ आम जनता को लाभ मिल रहा है।
बता दें कि आयुष्मान कार्डधारक के लिए पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा होती है। इससे उन निजी और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार मिलता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं। इलाज का सारा खर्च सरकार उठाती है। हालांकि, इस योजना का लाभ उन लोगों को मिल रहा है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, गरीब वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति, जिनके पास अपना घर नहीं है या कच्चा मकान है और भूमिहीन परिवार हैं। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल ने कहा कि कुल्लू में 1,10,089 आयुष्मान कार्डधारक योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
--
कुल्लू में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को उपचार की सुविधा मिल रही है। जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के 23 सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार किया जा रहा है। योजना के तहत मरीज को उपचार का खर्च नहीं उठाना पड़ता। मरीज का उपचार निशुल्क रहता है। -डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू