फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10847 applications for 30 posts, Forest guards will be recruited from September 21 in ITBP Maidan Babeli

30 पदों के लिए 10847 आवेदन

Sun, 19 Sep 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
10847 applications for 30 posts, Forest guards will be recruited from September 21 in ITBP Maidan Babeli
कुल्लू। कोरोना के बीच सैकड़ों युवाओं का रोजगार छीन गया है। इससे बेरोजगारों की लाइन और भी लंबी हो गई है। इससे सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वन विभाग की ओर से कुल्लू जिले में वनरक्षकों की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके तहत वनरक्षकों के कुल 30 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

30 पदों के लिए विभाग के पास करीब 10847 आवेदन आए हैं। 21 सितंबर से जिला मुुख्यालय के साथ लगते आईटीबीपी ग्राउंड बबेली में वनरक्षकों की यह भर्ती होगी। हालांकि वन विभाग में वनरक्षकों की प्रदेश स्तर पर भर्ती हो रही है। जिला कुल्लू में 30 पद भरे जाएंगे। विभाग की ओर से प्रतिदिन करीब 700 प्रतिभागियों को बुलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। दस्तावेजों को जांचने के बाद भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को शारीरिक दक्षता की कड़ी को पार करना होगा। इसके बाद ही वे वनरक्षक भर्ती के अगले दौर में प्रवेश कर पाएंगे। युवाओं में भी वनरक्षक भर्ती को लेकर खासा उत्साह है। रोजगार पाने की चाहत में सुबह व शाम के समय युवा ढालपुर मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। उधर, इस संबंध में डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि कुल्लू में वनरक्षकों के 30 पदों के लिए 10847 आवेदन आए हैं। उन्हें आईटीबीपी ग्राउंड बबेली में होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए कहा गया है। वनरक्षक भर्ती नियमों के अनुरूप ही करवाई जाएगी। भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed