फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1082 candidates gave set in security circle

Kullu News: सुरक्षा घेरे में 1082 अभ्यर्थियों ने दिया सेट

Sun, 28 Apr 2024 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
1082 candidates gave set in security circle
कुल्लू जिले में बनाए गए थे चार परीक्षा केंद्र, दो सत्रों में ली गई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) करवाई गई। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों में दो सत्रों में 1,082 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में दो, शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन चारों केंद्रों में अभ्यर्थी सुबह 09:30 बजे से पहुंंचना आरंभ हो गए थे। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10:00 बजे का था।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बाहर रखवा दिए। केंद्र में निरीक्षण के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की परिधि में सुरक्षा की दृष्टि से जैमर की व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन

दो सत्रों में हुई परीक्षा में पहला सत्र सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चला। इसमें 1,379 में से 1,082 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के पहले केंद्र में 330 में 266, दूसरे केंद्र में 329 में 254, शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में 399 में 313 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में 321 में से 249 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed