{"_id":"5caf5893bdec220c2c2a23c9","slug":"101554995347-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज दियोहरी सड़क में पांच दिनों से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज दियोहरी सड़क में पांच दिनों से बस सेवा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज-दियोहरी रूट पर पांच दिन से बस सेवा बंद
स्कूल विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी
ग्रामीण टैक्सियों में सफर करने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-दियोहरी रूट पर एचआरटीसी की बस न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों सहित आम जनता को सैंज तक पैदल चलकर पहुंचना पड़ रहा है। पिछले पांच दिन से इस सड़क पर बस सेवा बंद पड़ी है। खस्ताहाल सड़क होने के चलते निगम ने इस रूट पर बस चलाने से साफ तौर पर मना कर दिया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि रूट पर बस तभी चलाई जाएगी, जब सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
दियोहरी पंचायत के प्रधान गिरधारी लाल ठाकुर, मंदिर कमेटी प्रधान चमन राणा, मंदिर कमेटी सचिव नारायण चौहान, माता दुर्गा के कारदार किशन चंद राणा, माता दुर्गा के गुर डोला सिंह, मेला कमेटी प्रधान नारायण सिंह चौहान, सचिव शेर सिंह, वार्ड पंच शेर सिंह, कारदार पुंडरीक ऋषि लोतम राम, गूर किशोरी ठाकुर, देवता नाग के गूर तुले राम, घनश्याम ठाकुर, सेस राम, पंडित मेहर चंद, भागीरथ, चंद्र प्रकाश ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है। दियोहरी बस बंद होने से स्कूल के बच्चों को सैंज के लिए पैदल चलना पड़ता है। शाम के समय विद्यार्थी लेट घर पहुंच रहे हैं। मजबूरी में लोगों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। आम जनता को घर पहुंचने के लिए टैक्सियों का भारी-भरकम किराया देना पड़ रहा है। यहां से लोग दियोहरी मेले की तैयारी में जुट हुए हैं। ऐसे में यहां के लोगों को बाजार आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द दुरुस्त करें। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुनी चंद चंदेल ने कहा कि दियोहरी घाटी के सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी मशीन भेज दी गई है। सड़क को जल्द दुरुस्त कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।