फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मिशन सहभागिता में बेहतर कार्य करने वाले नवाजे

मिशन सहभागिता में बेहतर कार्य करने वाले नवाजे

Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
मिशन सहभागिता में बेहतर कार्य करने वाले नवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए मिशन सहभागिता आपकी और हमारी प्रोजेक्ट को एक साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य पर मंगलवार को अटल सदन में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त यूनुस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त का कार्यक्रम में आने पर पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया।
उपायुक्त ने सहभागिता प्रोजेक्ट के तहत बेहतर काम करने वाले पूर्ण चंद, हरभजन, चेतन ठाकुर, रोहित अवस्थी, यशवंत राणा, आशा आदि को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू जिला नशे के लिए बदनाम हो रहा है।
विज्ञापन

     जिले को नशे से बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। एक साल में जिला की 80 पंचायतों के 104 कार्यक्रम हो चुके हैं। इसमें प्रत्यक्ष रूप से 22199 लोग, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 66597 लोगों तक पुलिस अपना संदेश पहुंचाने में कामयाब रही है। अगर इस समय प्रयास नहीं किया तो आने वाले दस साल बाद कुल्लू में बुरी स्थिति पैदा होगी। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि सहभागिता ने लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है। नशे के खिलाफ शुरू की मुहिम सहभागिता आपकी व हमारी अब अभियान बन गया है। पुलिस अधीक्षक ने अपनी ड्यूटी से हटकर समाज के लिए अलग कार्य किया है। उन्होंने नशे के खिलाफ बनाए गए टीजर को भी लांच किया। टीजर को सहभागिता टीम ने ही तैयार किया है। एनवाईके जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले गुड्डू ने गीत के माध्यम से नशा न करने की अपील की। डी पायरेटस की टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा, दीवान राज, यशवंत राणा, रोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहभागिता को देश भर में मिला दूसरा स्थान
नशे के खिलाफ कुल्लू जिला में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री की ओर से चलाए गए सहभागिता आपकी और हमारी प्रोजेक्ट को देश भर में दूसरा स्थान मिला है। स्कॉच अवार्ड के लिए देश भर से कुल 140 आवेदन आए थे। इनमें ओड़िशा के बाद कुल्लू पुलिस को गुड़ गवर्नेंस के लिए देश भर में दूसरा स्थान मिला है। सहभागिता अभियान की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed