{"_id":"5c8cf649bdec22145f538c99","slug":"101552741961-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचों में सेब के लगाए जा रहे नए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचों में सेब के लगाए जा रहे नए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। घाटी में मौसम साफ होते ही बागवानों ने अपने सेब के बगीचों को रुख कर दिया है। बागवानों ने सेब के नए पौधे लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही खाद और बोडा मिक्सचर की स्प्रे भी की जा रही है। ऊझी घाटी के बागवान चुनी लाल शर्मा, कमलेश, ओम प्रकाश ठाकुर, हीरा लाल, प्रीतम सिंह, ध्यान सिंह, बालक राम तथा रमेश चंद ने बताया कि दो दिनों से मौसम साफ है।
घाटी के किसानों-बागबानों ने बगीचों में रखरखाव शुरू कर दिया है। बताया कि बागवान रॉयल, रेड, गोल्डन वैरायटी के पौधों को लगा रहे हैं। इसके अलावा ज्ञपर वैरायटी, वाशिंगनटन, स्कारलेट, सुपर चीप के बगीचे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से इस साल बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। कुल्लू फलोत्पादक संघ पतलीकूहल के प्रधान राजगीर महंत ने बताया कि फिलहाल बागवानी के लिए मौसम अनुकूल चल रहा है। नाशपाती, प्लम, आड़ू और खुमानी में फ्लावरिंग शुरू हो गई है और सेब बगीचों में चिलिंग आवर्स भी पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फलोत्पादक संघ की ओर से बागवानों को मनाली विक्रय केंद्र में एसओ सहित अन्य स्प्रे की दवाईयां को उपलब्ध करवाया जा रहा है।