{"_id":"5bddc01ebdec22697e5395e4","slug":"101541259294-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छरोड़नाला में निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छरोड़नाला में निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। पहाड़ी के बजाए यदि बस का दूसरी तरफ जाती तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को मणिकर्ण से भुंतर की तरफ जा रही एक निजी बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के पहाड़ी से टकराने पर महिलाएं और बच्चे जोर से चिल्ला उठे। बस के अनियंत्रित होने के बाद यहां से यात्री दूसरी बसों में भुंतर की ओर गए। अनियंत्रित बस दाएं तरफ की ओर बढ़ती तो यह पार्वती नदी में समा सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस में करीब 50 लोग सवार थे। जो मणिकर्ण से लेकर छरोड़नाला तक विभिन्न स्थानों से भुंतर व कुल्लू जाने के लिए चढ़े थे। लेकिन छरोडनाला में पहुंचकर अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराईं। इससे पहले भी मणिकर्ण घाटी में हुए सड़क हादसों में पार्वती नदी में गिरी गाड़ियों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की अभी तक शिकायत नहीं मिली है।