{"_id":"5af1c3704f1c1b9d098b8d2e","slug":"101525793648-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में ऊंची पहाड़ियों, दर्रों और नदी-नालों से दूर रहें: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में ऊंची पहाड़ियों, दर्रों और नदी-नालों से दूर रहें: डीसी
Updated Tue, 08 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम में दर्रों और नदी-नालों से रहें दूर
दूसरे दिन भी कुल्लू जिला में खराब रहा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम के लगातार खराब रहने की आशंका और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कुल्लू जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष यूनुस ने बताया कि मौसम विभाग ने 11 मई तक मौसम खराब रहने और जिला में भारी बारिश, ओलावृष्टि या तूफान की आशंका जताई है। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों और देश-विदेश के पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों और दर्रों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसीलिए स्थानीय लोग और पर्यटक खराब मौसम में नदी-नालों से दूर रहें तथा सेल्फी इत्यादि के लिए पानी के नजदीक न जाएं। जिला में कहीं भी किसी तरह की आपदा की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।