फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14 किलोमीटर शेष रहा रोहतांग बहाली का फासला

14 किलोमीटर शेष रहा रोहतांग बहाली का फासला

Wed, 28 Mar 2018 07:26 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
14 किलोमीटर शेष रहा रोहतांग बहाली का फासला
rohtang - फोटो : amarujala
कुल्लू। करीब 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाली का फासला मात्र 14 किलोमीटर शेष रह गया है। लाहौल के कोकसर की तरफ से बीआरओ को काफिला रोहतांग टॉप पर पहुंच गया है। वहीं कुल्लू के मनाली से राहनीनाला के करीब पहुंचे वाला है। ऐसे में 10 अप्रैल तक दोनों छोरों के आपस में मिलने की उम्मीद है। रोहतांग बहाली के लिए युद्धस्तर पर चल रहे बर्फ हटाओ अभियान में बीआरओ एक दर्जन से अधिक मशीनरी और दर्जनों जवानों को तैनात किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अब मौसम ने साथ दिया तो 15 अप्रैल से रोहतांग दर्रा पर बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू होने संभावना है। जिससे बर्फ की कैद में लाहौल घाटी के लोग देश व दुनिया से जुड़ सकेगा।
विज्ञापन

वहीं लाहौल घाटी के लोगों को पैदल सफर के साथ हेलीकाप्टर की उड़ानों से भी राहत मिलेगी। गत साल रोहतांग दर्रा के दोनों छोर 24 अप्रैल को जुड़ गए थे और 27 अप्रैल को दर्रा पूरी तरह से बहाल हो गया था। वहीं चार मई को केलांग डिपो ने निगम की बस सेवा को शुरू कर दिया था। उधर, पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबारी भी रोहतांग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में होटलियर गजेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर तथा मोहर सिंह ने कहा कि मैदानी राज्यों के पर्यटक भी रोहतांग दर्रा खुलने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। रोहतांग बहाली के बाद ही कुल्लू-मनाली का पर्यटन गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

सड़क सीमा संगठन के कमांडर एके अवस्थी ने कहा कि मनाली से बीआरओ का काफिला राहनीनाला के पास पहुंचने वाला है जबकि कोकसर से रोहतांग टॉप तक बर्फ को हटा दिया गया। मौसम ने साथ दिया तो पिछले साल के मुकाबले इस साल रोहतांग दर्रा करीब दो सप्ताह पहले बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed