{"_id":"5a8eea894f1c1b4e588ba3fd","slug":"101519315593-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से आसपास के गांवों के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से आसपास के गांवों के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली से आसपास के गांवों के
लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू
10 से 30 रुपये किराया तय, जिप सदस्या धनेश्वरी ने दिखाई हरी झंडी
जगतसुख, कन्याल, वशिष्ठ व कुल्लू शहर में चलेंगी इलेक्ट्रिक टैक्सी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के आसपास के गांवों और कुल्लू शहर में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा और जिप सदस्या धनेश्वरी ठाकुर ने मनाली में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनाली के लिए प्रदेश सरकार ने चार इलेक्ट्रिक टैक्सियां मंजूर किया है।
एचआरटीसी की ओर से संचालित यह टैक्सी सेवा क्लॉथ, कन्याल, जगतसुख, हिडिंबा माता मंदिर और वशिष्ठ में चलेगी। वहीं कुल्लू शहर में रामशिला से शास्त्री नगर को वाया अस्पताल होकर चलेगी। पर्यटन सीजन के दौरान मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में स्थानीय पर्यटन स्थलों तक पहुंचने पर्यटकों को यह टैक्सी सेवा बेहतर विकल्प होगा। सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। इस इलेक्ट्रिक टैक्सी में न्यूनतम दस और अधिकतम तीस रुपये किराया रखा गया है। किलोमीटर के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की गई है।
टैक्सियों को हरी झंडी देते हुए जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर और छविंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की ओर एक और कदम बढ़ाया है। इससे पहले सरकार ने मनाली में इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है। वहीं, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि प्रशासन मनाली की सुंदरता को लेकर गंभीर है। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान चमन कपूर, मनोज, प्रवीण, पुष्पा तलवार, ओम प्रकाश, ठाकुर दास, गोवर्द्धन, हुक्म राम, सुंदर ठाकुर, टेक राम ठाकुर और मेहर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां के लिए कितना किराया
मनाली से अलेऊ - दो किमी - 10 रुपये
मनाली से प्रीणी - पांच किमी- 15 रुपये
मनाली से शुरू - 7 किमी-20 रुपये
मनाली से जगतसुख 9 किमी- 20 रुपये
मनाली से हिडिंबा - 3 किमी -10 रुपये
मनाली से वशिष्ठ - 4 किमी -15 रुपये
मनाली से रांगड़ी - 2 किमी - 10 रुपये
मनाली से बानुपुल -5 किमी - 15 रुपये
मनाली से आलू ग्राउंड -6 किमी -15 रुपये
मनाली से क्लाथ- 8 किमी 20 रुपये
मनाली से जीरो प्वाइंट- 2 किमी 10 रुपये
मनाली से सिमस -7 किमी -20 रुपये
मनाली से लोअर कन्याल -14 किमी -30रुपये
मनाली से कन्याल- 16 किमी - 30 रुपये
रामशिला से अखाड़ा बाजार 1 किमी - 10 रुपये
रामशिला से सरवरी -2 किमी 10 रुपये
रामशिला से ढालपुर- 3 किमी 10 रुपये
रामशिला से अस्पताल - 4 किमी 15 रुपये
रामशिला से शास्त्री नगर- 5 किमी 15रुपये