फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 jawans will see traffic from Manali to Rohtang Pass

मनाली से रोहतांग दर्रे तक ट्रैफिक देखेंगे 100 जवान

Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
100 jawans will see traffic from Manali to Rohtang Pass
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से लेकर रोहतांग दर्रे तक 200 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए हैं। इनमें से 100 जवान मनाली से लेकर रोहतांग दर्रा तक यातायात देखेंगे। साथ ही 100 पुलिस जवान मनाली के साथ हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला, कोठी, मढ़ी, रोहतांग दर्रा, नेहरूकुंड तथा गुलाबा में कोविड नियमों के बारे में पर्यटकों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि जिले में जून से लेकर 12 जुलाई तक मास्क न लगाने पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 1104 लोगों के चालान कर दो लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अनावश्यक जुर्माना करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि कोरोना का फैलने से रोकने और सुरक्षित रखने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस नियम 111 तथा 115 के तहत कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये से 5000 रुपये तक का जुर्माना तथा आठ दिनों के कारावास का प्रावधान भी रखा गया है। सैलानियों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से जिले के नदी-नालों के किनारों के साथ पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें नदी में न उतरने के साथ कोविड के बारे में भी बताया जाएगा। गुरुदेव शर्मा ने पंचायती राज संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों, होटल संचालकों, टैक्सी चालकों व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों से आग्रह किया है कि वह बाहरी प्रदेशों के सैलानियों को नदी-नालों के पास न जाने के बारे में जागरूक करें। उन्हें बताएं कि पहाड़ों की नदियां और नाले में जाना खतरनाक हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों से आए पर्यटक पहाड़ों में बहने वाली नदियों व नालों के बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाते और यही कारण है कि वे अति उत्सुकता में अथवा फोटो व सेल्फी लेने के लिए पास चले जाते हैं, जो कभी-कभी जानलेवा बन जाता है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें और साथ ही कोरोना वायरस को फैलने से रोकें। मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed