{"_id":"6562258e7d6ec446a104a4e4","slug":"10-thousand-tourists-reached-manali-in-three-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-11581-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन दिन में मनाली पहुंचे 10 हजार पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन दिन में मनाली पहुंचे 10 हजार पर्यटक
Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। सर्दी की दस्तक और ऊंची पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चांदी से पर्यटन कारोबार की रफ्तार बढ़ गई है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को लगभग 10 हजार पर्यटक मनाली पहुंचे। मनाली पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों का आंकड़ा 600 तक पहुंच गया है।
शनिवार को रोहतांग दर्रा के लिए ऑनलाइन परमिट हासिल करने का स्लॉट बुक रहा। शनिवार को 1,200 वाहन रोहतांग गए। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। यहां पर्यटकों को आसानी से बर्फ देखने को मिल रही है। पर्यटक रोहतांग दर्रे के दीदार कर वापसी में कोकसर होते हुए अटल टनल के भी दीदार कर रहे हैं।
वीरवार से ही पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली थी। वीरवार को 381, शुक्रवार को 403 और शनिवार को 601 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से मनाली के सभी पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली है। होटलों के 40 से 60 प्रतिशत कमरे पैक बताए जा रहे हैं। छोटे होटलों की बुकिंग फिलहाल कम ही है।
विज्ञापन
होटलियर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली की रौनक बढ़ गई है। बुकिंग भी अच्छी चल रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि इस साल नववर्ष सीजन भी अच्छा रहेगा। एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। संवाद