फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   know about neeraj chopra destination marriage solan himachal pradesh

Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने हिमाचल में लिए सात फेरे, CCTV पर टेप लगाकर पूरी की वैवाहिक रस्में

Mon, 20 Jan 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

Neeraj Chopra Marriage: भारतीय खेल जगत में गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे-पांच पर गांधीग्राम के पास एक निजी रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से विवाह के बंधन में बंधे।
 

विज्ञापन
know about neeraj chopra destination marriage solan himachal pradesh
नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से की शादी। - फोटो : @Neeraj Chopra

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन रहे भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे-पांच पर गांधीग्राम के पास एक निजी रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से विवाह के बंधन में बंधे। हिमाचल की शांत वादियों के बीच नीरज चोपड़ा ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की। विवाह 15 से 17 जनवरी के बीच हुआ। रविवार को नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्होंने हिमानी से शादी रचाई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। लोग हिमानी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन


शादी में 66 करीबी लोग ही हुए शामिल
बता दें कि प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी भनक नहीं लगी। शादी में केवल 66 करीबी लोग शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में शादी की तस्वीर को साझा किया। सूत्रों के मुताबिक शादी की अवधि के दौरान रिजॉर्ट कर्मचारियों और आए मेहमानों के मोबाइल भी जमा कर दिए थे। यहीं नहीं सीसीटीवी पर भी टेप लगाकर वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया।
विज्ञापन




गुपचुप तरीके से हुआ विवाह
विवाह के बाद वे तुरंत रिजॉर्ट से चले गए। इसके बाद ही मोबाइल कर्मचारियों को दिए गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत थी कि कोई विवाह के बारे में नहीं बताएगा। इस कारण किसी को कानों कान नीरज की शादी की भनक नहीं लगी। नीरज चोपड़ा ने जब इसकी जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद शादी के बारे में लोगों को पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏

Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.

नीरज ♥️ हिमानी pic.twitter.com/OU9RM5w2o8

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 19, 2025 " />


हरियाणा की रहने वाली हैं हिमानी मोर
हिमानी मोर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने यहीं के लिटिल एंजेल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था और वो 27 साल के हैं। वहीं, इंटनरेशनल टेनिस फेडरेशन की वेबसाइट के मुताबिक हिमानी मोर 25 साल की हैं। यानी वो नीरज से दो साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed