{"_id":"67e527f218afecd40e0e5d41","slug":"kinnaur-police-constable-recruitment-started-at-7-am-in-mini-stadium-kalpa-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: रिकांगपिओ में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 521 में से 314 अभ्यर्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: रिकांगपिओ में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 521 में से 314 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Thu, 27 Mar 2025 07:56 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:56 PM IST
सार
जिला किन्नौर में पुलिस कांस्टेबल के लिए वीरवार को सुबह से मिनी स्टेडियम कल्पा में अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
किन्नौर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भाग लेते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जनजातीय जिला किन्नौर के अभ्यर्थियों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया कल्पा में शुरू हुई। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। जिले की 37 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। जिले की 521 अभ्यर्थियों में से 314 ने इस प्रक्रिया में भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि वीरवार को किन्नौर जिले की महिला अभ्यर्थियों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें 521 महिलाओं ने आवेदन किया। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश 27 और 28 मार्च को उपस्थित नहीं हो पाएंगे उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 मार्च को होगी।