फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KCCB Loan Scam Vigilance notice to Yudh Chand Bains accused in 20 crore fraud case

KCCB Loan Scam: 20 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपी बैंस को विजिलेंस का नोटिस, जांच में नहीं कर रहा सहयोग

Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

केसीसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में विजिलेंस ने आरोपी युद्ध चंद बैंस को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
KCCB Loan Scam Vigilance notice to Yudh Chand Bains accused in 20 crore fraud case
विजिलेंस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विजिलेंस ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस को नोटिस जारी किया है। आरोपी विजिलेंस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। बीते सोमवार आरोपी को विजिलेंस कार्यालय शिमला पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। आरोपी अंतरिम जमानत पर है। विजिलेंस हाईकोर्ट में आरोपी की जमानत रद्द करने की सिफारिश करने जा रहा है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने बैंक का रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है। इसी बीच बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस का कहना है कि बैंस कार्यालय में आने के लिए आनाकानी कर रहा है। कभी दिल्ली तो कभी किसी जरूरी कम से बाहर होने की बात की जाती है। हिमाचल के ऊना जिले में एक व्यक्ति पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी किए जाने के मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed